Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

बैरागढ पुलिस ने खजूरी क्षेत्र के बदमाश को 6 साल से फरारशुदा स्थाई वारंटी को छुरे सहित किया गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे फरार स्थाई वारंटियो व चाकूबाजी के अपराधियो की पतारसी व अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी तारतम्य मे दिनाँक 16.11.22 को थाना बैरागढ क्षेत्रांतर्गत मे फरार स्थाई वारंटियो की तलाश पतारसी की जा रही थी तभी सूचना प्राप्त हुई कि थाना खजूरी सडक क्षेत्र का फरार स्थाई वारंटी बैरागढ मे अवैध रूप से छुरा लेकर घूम रहा है जिसकी तलाश पतारसी मे तत्काल टीम को रवाना किया गया जो टीम द्वारा काली मंदिर चौराहा पर फरार स्थाई वारंटी की तलाश पतारसी के दौरान एक व्यक्ति खजूरी सडक तरफ से आ रहा था जो पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा जिसकी जामा तलाशी लेने पर कमर मे एक लौहे का धारदार छुरा रखे मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम गजराज मेवाडा पिता भगवत मेवाडा उम्र 41 साल निवासी ग्राम बरखेडा सालम थाना खजूरी सडक भोपाल का होना बताया जिसके कब्जे से एक लौहे का धारदार छुरा जप्त कर अभिरक्षा मे लेकर थाने आये जिसके बारे मे थाना खजूरी सडक से पता करने पर आरोपी का एक स्थाई वारंट है जिसे गिरफ्तार कर थाना बैरागढ मे अपराध क्रमाँक 532/22 धारा 25 आयुध अधिनियम का कायम किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।

बरामद संपत्ति- एक लौहे की धारदार छुरी (बका) ।

आपराधिक रिकार्ड- आरोपी के विरूद्ध थाना खजूरी सडक मे आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम व मारपीट के आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है ।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, उनि एम एल सोलंकी, सउनि शैलेंद्र, आर0 अर्जुन वर्मा ,तरूण गौर,श्रवण, की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img