Tuesday, July 14, 2026
28.2 C
Bhopal

भोपाल में हिट एंड रन में बैंक मैनेजर की मौत

भोपाल में हिट एंड रन केस सामने आया है। एक नाबालिग स्कॉर्पियो चालक ने नरेला जोड़ पर आज सुबह करीब 11 बजे बैंक मैनेजर को टक्कर मार दी। घटना के समय वह ऑफिस जाने के लिए निकली थीं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अमृता ओमकार (40) पत्नी अमित ओमकार शक्ति नगर एचडीएफसी बैंक की मैनेजर थीं। सुबह घर से ऑफिस जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकली थीं। नरेला शंकरी जोड़ अयोध्या बाइपास पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अमृता की चार साल की बेटी है

अमृता की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। उनकी चार साल की एक बेटी है। अमृता पति अमित और बेटी के साथ अम्रत एनक्लेव में रहती थीं। उनके पति प्राइवेट जॉब करते थे। फिलहाल वह बेड रेस्ट पर हैं।

चार महीने पहले पति का हुआ था एक्सीडेंट

अमृता के पति अमित का चार महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था, फिलहाल वह बेड रेस्ट पर हैं। इससे पहले अमित महिंद्रा कंपनी में वरिष्ठ पद पर जॉब करते थे। एक्सीडेंट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी। परिवार की जिम्मेदारी फिलहाल अमृता के कंधों पर ही थी।

भागने का प्रयास कर रहे नाबालिग को पकड़ा

बताया जा रहा है कि नाबालिग स्कॉर्पियो कार को अंधाधुंध रफ्तार में दौड़ा रहा था। हालांकि लोगों ने उसे स्पॉट पर ही पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया था। वहीं पुलिस आरोपी के हिरासत में होने की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा होगा कि वह नाबालिग है कि बालिग और क्या करता है।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस: आईजी ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश

​भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल देहात) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने...

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img