Saturday, February 21, 2026
27 C
Bhopal

भोपाल में बीबीए की छात्रा के साथ रेप

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में बीबीए की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को पीड़िता के साथ ही कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अंजाम दिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक पीड़िता के साथ अलग-अलग स्थानों पर ज्यादती की। शुक्रवार की देर रात आरोपी युवक शराब के नशे में अपने दोस्तों के साथ छात्रा के घर पहुंचा और हंगामा किया।

आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट भी की और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। तब पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। टीआई उमेश चौहान के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 21 साल की युवती एक निजी कॉलेज में बीबीए की छात्रा है। जबकि आरोपी अभिषेक भी कॉलेज में उसके साथ ही पढ़ता है।

2022 से आरोपी युवक शादी करने का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। शुक्रवार की रात आरोपी अभिषेक अपने दोस्त अनुराग और आदित्य के साथ पीड़िता के घर शराब पीकर पहुंचा और हंगामा किया।

साथ जाने से मना किया तो छात्रा को पीटा

युवक छात्रा को अपने साथ लेकर जाने की कोशिश करने लगा। जब छात्रा ने जाने से इनकार किय तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में पड़ोसियों के हस्ताक्षेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

Hot this week

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img