Sunday, May 17, 2026
30.1 C
Bhopal

बैतूल के युवक ने भोपाल की होटल में किया सुसाइड

भोपाल के एमपी नगर थाना इलाके में स्थित होटल कान्हा क्रिस्टल के रूम में ठहरे युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार की है। मां की फटकार से नाराज होकर युवक बैतूल से भोपाल आया था। आत्महत्या के पहले उसने अपनी बहनों को फोन कर सुसाइड करने के बारे में जानकारी भी दी थी। होटल का स्टाफ व पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई केपी सिंह ने बताया कि विशाल (26) पुत्र मूलचंद निवासी बैतूल एक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के पास काम करता था। तीन दिन पहले काम पर नहीं गया तो मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद वह घर पर बिना बताए भोपाल आ गया। यहां आकर एमपी नगर स्थित कान्हा क्रिस्टल होटल में रूका। मंगलवार को उसने अपनी दोनों बहनों को कॉल कर बताया कि वह जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।

शव को बैतूल लेकर रवाना हुए परिजन

थोड़ी देर बाद उसने होटल के स्टाफ को भी जहर खाने की बात बता दी। होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। उसे पहले जेपी और बाद में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद विशाल के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वे उसे लेकर बैतूल रवाना हो गए। सुसाइड नोट न मिलने के कारण खुदकुशी की वजह सामने नहीं आ सकी है।

Hot this week

फोन पर बात करते समय तीसरी मंजिल से गिरीं वेटनरी डॉक्टर की पत्नी, मौत

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में...

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर टला बड़ा हादसा, राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में आग; सभी यात्री सुरक्षित

​रतलाम/आलोट: त्रिवेंद्रम से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) जा रही गाड़ी संख्या...

करंट लगने से युवक की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

​भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक...

भोपाल लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर मरा हुआ समझ के की खुदकुशी

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरी (सी-सेक्टर) में रविवार...

Topics

भोपाल में साइबर ठगों का तांडव: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से ₹12 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी में शातिर साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img