Tuesday, October 27, 2026
25.5 C
Bhopal

भोपाल से चोरी हुआ शिवलिंग मिला

भोपाल की सुभाष कॉलोनी में 31 अक्टूबर दिवाली की रात चोरी हुआ शिवलिंग मिल गया है। कॉलोनी के लोगों ने बुधवार की सुबह शिवलिंग को उसी स्थान पर देखा, जहां से चोरी गया था। अज्ञात व्यक्ति ने इस शिवलिंग को चोरी किया था, अब दुबारा रख भी दिया। यह घटना अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी की है। चोरी हुआ शिवलिंग एक पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित था, शिवलिंग मिलने के बाद वहां पूजा-अर्चना की गई।

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक शिवलिंग चोरी की घटना सुभाष कॉलोनी में चर्च के पास हुई थी। यहां पर दिनेश गोस्वामी नाम के एक शख्स का निवास है। हर रोज की तरह 1 नवंबर की सुबह वह शिवलिंग की पूजा करने पहुंचे। मूर्ति को गायब देख, उन्होंने कॉलोनी के अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पत्थर के नंदी जी को नहीं चुराया गया, केवल शिवलिंग गायब था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन आरोपी के संबंध में जानकारी नहीं मिली।

तब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। कॉलोनी में ही रहने वाले एक परिवार पर लोगों को संदेह था। इस परिवार के मुखिया से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। इसके बाद अचानक शिवलिंग उसी स्थान पर स्थापित हो गया, जहां से चोरी गया था।

स्थानीय रहवासी करते थे हर रोज पूजा

पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग की पूजा रोजाना रहवासी किया करते थे। यहां कई लोग दर्शन और पूजा करने आते थे, शिवरात्रि और सावन मास में यहां भक्तों की भीड़ रहती है।

लोगों का आरोप है कि सुभाष कॉलोनी में दो चर्च हैं और इनके पास ही मंदिर भी स्थित हैं। इन्हीं धार्मिक स्थल के पास रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img