Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

शादीशुदा महिला को पड़ोसी कर रहा था परेशान

इंदौर के राऊ इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसमें महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला के घर के पास ही रहता है और पिछले एक महीने से लगातार महिला को परेशान कर रहा था।

राऊ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर सुशील यादव के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को वह गेट के बाहर खड़ी थी, तभी सुशील यादव उसे देखकर सीटी बजाने लगा। जब उसने आरोपी की ओर देखा, तो उसने आंखों से अश्लील इशारे किए। इसके बाद, पीड़िता ने अपने पति को इस घटना की जानकारी दी।

पीड़िता ने बताया कि सुशील 17 अक्टूबर से उसे लगातार परेशान कर रहा है और कई बार अश्लील इशारे कर चुका है। घर से कहीं आने-जाने पर वह उसका पीछा करता है। उसकी हरकतों को नजरअंदाज करने से उसकी हिम्मत बढ़ गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img