Tuesday, May 12, 2026
37.7 C
Bhopal

Bhind Crime News: अश्लील फोटो खींचकर कर रहा था ब्लैकमेल, सगाई पक्की हुई ताे मंगेतर को भेजे

शहर में अश्लील फोटो खींचकर युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही युवती के साथ दुष्कर्म भी किया। जब युवती की किसी ओर जगह सगाई पक्की हो गई तो आरोपित ने उसके मंगेतर को अश्लील फोटो भेज दिए। इसके बाद युवती ने अपने परिवार के साथ महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 18 साल की युवती को मोहल्ले में रहने वाले प्रदीप शाक्य ने प्रेम प्रसंग जाल में फंसाया। युवक का युवती के घर आना-जाना था। दो साल पहले जब युवती नाबालिग थी तब युवक ने अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद युवक ने कई बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म भी किया। युवती के परिजन ने सगाई पक्की कर दी। युवक ने युवती पर सगाई तोड़ने का दबाव बनाया। जब युवती ने इनकार कर दिया तो युवक ने युवती के मंगेतर को अश्लील फोटो भेज दिए। यह फोटो देख युवती के मंगेतर से शादी तोड़ दी। शादी टूटते ही आरोपित की हरकत की जानकारी युवती ने परिवार के सदस्यों को बताई। युवती के शिकायत पर अरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जान से मारने की दी धमकीः उमरी थाना क्षेत्र अकोड़ा के वार्ड 8 में रंजिशन युवक पर हवाई फायर करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 28 वर्षीय सौरभ सिंह पुत्र इंद्राज सिंह यादव निवासी वार्ड 8 अकोड़ा ने पुलिस को बताया कि रंजिशन मेरे घर के बाहर आकर रिषी पुत्र महेश सिंह यादव निवासी भटमासपुरा, विष्णु पुत्र जगदीश यादव निवासी भटमासपुरा, वीरू भदौरिया निवासी डोंगरपुरा थाना बरोही और नीलेश ओझा निवासी अटेर रोड ने मेरे घर आकर मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। जब मैंने इन लोगों से गालियां न देने की बात कही तो आरोपितों ने एकजुट होकर हवाई फायर कर दिए।

Hot this week

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

Topics

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img