Friday, November 13, 2026
28.1 C
Bhopal

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बंडा क्षेत्र में अवैध शराब पीने से बीमार हुए मरीजों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके इलाज की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। एक गंभीर मरीज को बेहतर इलाज के लिए भोपाल एम्स भेजा गया है, जबकि अन्य अधिकांश मरीजों की हालत अब स्थिर है।

​डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में थाना बंडा में 30 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सरकार की ओर से अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और जरूरी संसाधनों की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Hot this week

पन्ना में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 83,500 रुपए जब्त

​पन्ना। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को शहर के धाम...

नारायण विहार में युवक पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से गोदा

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की नारायण विहार...

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

Topics

पन्ना में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 83,500 रुपए जब्त

​पन्ना। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को शहर के धाम...

नारायण विहार में युवक पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से गोदा

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की नारायण विहार...

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img