Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल की पार्किंग में कच्ची रसीद नहीं दी जा सकेगी

भोपाल की सभी पार्किंग में अब पार्किंग शुल्क की कच्ची रसीदें नहीं काटी जाएगी। पीओएस मशीन के जरिए ही शुल्क जमा होगा। कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव ने शुक्रवार को निगम की होर्डिंग और पार्किंग शाखा की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। इससे पहले निगम परिषद की मीटिंग में अवैध पार्किंग का मुद्दा भी उठ चुका है।

कमिश्नर यादव ने कहा कि छपी हुई रसीदें पार्किंग स्थल से तत्काल वापस ली जाएं। यदि कहीं की भी छपी हुई रसीद के माध्यम से शुल्क वसूल किया जाना पाया जाए तो संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो। होर्डिंग संचालकों पर बकाया राशि की वसूली एवं भुगतान न करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भी हो।

पार्किंग के बारे में ली जानकारी निगम कमिश्नर यादव ने शुक्रवार को निगम की होर्डिंग, पार्किंग शाखा के कामकाज की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पार्किंग शुल्क वसूली की प्रक्रिया, मल्टी लेवल पार्किंग, प्रीमियर पार्किंग आदि के संबंध में जानकारी ली। साथ ही होर्डिंग की प्रक्रिया और होर्डिंग संचालकों पर बकाया राशि की प्राप्ति के लिए की जा रही कार्रवाई के संबंध में पूछा। इसके बाद उन्होंने कहा कि पार्किंग शुल्क की रसीदें पीओएस मशीन के माध्यम से ही जारी की जाएं। सभी पार्किंग स्थलों पर पीओएस मशीनें उपलब्ध कराने और पूर्व में जारी छपी हुई रसीद, कट्टों को तत्काल वापस लेने को कहा।

उन्होंने कहा कि जोनल अधिकारी अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में पीओएस मशीनें शीघ्रता से उपलब्ध कराएं। जहां पीओएस मशीनें उपलब्ध नहीं होती, उन स्थानों पर पार्किंग शुल्क की वसूली तत्काल रोक दें।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img