Sunday, June 28, 2026
33.4 C
Bhopal

भोपाल में कर्ज से तंग युवक ने फांसी लगाई, मौत

पिपलानी इलाके में रहने वाले नगर निगम के कर्मचारी ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवक ने कर्ज लिया था। इस कर्ज का बड़ा हिस्सा चुका भी चुका था। कर्ज चुकाने के लिए तगादा करने वाला आए दिन उसके घर आकर बदसलूकी करता था। आखिरी बार कर्ज मांगने वाला युवक शनिवार को घर आया था।

धमकी देकर गया था कि सोमवार तक रकम नहीं चुकाई तो कानूनी कर्रवाई करेगा। इसी से तनाव में आने के बाद युवक ने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मृतक राम कुमार पवन (36) पुत्र गणपत पवन निवासी 60 क्वार्टर नगर निगम में दैनिक वैतन भोगी था। उसके भाई शेखर पवन ने बताया कि आनंद नगर में कास्मैटिक्स की शॉप चलाने वाले युवक जिसका नाम वह नहीं जानता है से भाई ने कर्ज लिया था। यह कर्ज भाई लगातार चुका रहा था। अचानक युवक ने कर्ज एक साथ चुकता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

आए दिन घर आकर धमकाता था कर्ज देने वाला

आए दिन कर्ज देने वाला युवक घर आकर भाई से बदसलूकी करता था। पिछले दिनों पिता के सामने उसने बदसलूकी की तब पिता ने कर्ज जल्द चुकाने की बात उससे कही थी। इसके बाद भी शनिवार को वह घर आया और बदसलूकी की। सोमवार तक रकम नहीं चुकाने की हालत में थाने में शिकायत करने की धमकी दी। इससे भाई तनाव में आ चुका था। इसी कारण उसने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

14 साल पहले की थी लव मैरिज

राम कुमार ने 14 साल पहले लव मैरिज की थी। उसके तीन बेटे यश (14) रोहन (10) और शशि (8) हैं। सोमवार की दोपहर को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयानों को फिलहाल दर्ज नहीं किया जा सका है। इसके बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img