आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

रिटायर्ड रेलकर्मी के घर में तोड़फोड़

अयोध्या नगर इलाके में रिटायर्ड रेलकर्मी के घर में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। बदमाशों ने घर के सामने खड़ी उनकी कार में भी तोड़फोड़ की है। बदमाश बोतल में पेट्रोल भी लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपियों की पहचान नहीं सकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुलिस के मुताबिक, कांता श्रवण कॉलोनी सरोज शर्मा गृहणी हैं। उनके पति एचपी शर्मा रेलवे विभाग से रिटायर्ड हैं। सरोज ने पुलिस को बताया कि मेरा पूरा परिवार अपनी रिश्तेदारी में बाहर गया था। 31 दिसंबर की रात करीब डेढ़ बजे उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर के पास 3-4 लोग गाली-गालौच करते हुए घर पर पत्थर फेंक रहे हैं। खिड़की के कांच, दरवाजे पर लगी लाइट तोड़ दी है। इसके साथ ही घर के कांच भी तोड दिए हैं। पड़ोसी की सूचना पर अगले रोज सुबह 10 बजे सरोज घर पहुंचीं। देखी तो उनके घर की खिड़की के कांच गेट की लाइट टूटी हुई मिली। सरोज ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध कैद हुए हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770