मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार नए साल पर गरीबों को फ्री में प्लॉट देने जा रही है। कैबिनेट बैठक के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सरकार गरीबों को प्लॉट देगी। इसके लिए आवासीय भू अधिकार योजना की शुरुआत कल (बुधवार) टीकमगढ़ जिले से की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। टीकमगढ़ जिले के 10500 लोगों को 120 करोड़ कीमत के प्लॉट बांटेंगे। जमीन का पट्टा पति-पत्नी के नाम पर होगा। कोई प्रीमियम नहीं लगेगा। प्लॉट का मॉडल साइज 600 वर्गफुट और स्थान के अनुसार रहेगा।




