Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

दोस्त ही निकला हत्यारा; खुलासा:पिता से मारपीट का लिया बदला, ग्वालियर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिला था शव

ग्वालियर में 11 दिन पहले हुई युवक की हत्या में पुलिस ने खुलासा किया है, मृतक का दोस्त ही हत्यारा निकला है। आए दिन मारपीट व पैसे छुड़ा लेने और कुछ दिन पहले पिता से मारपीट का बदला लेने उसने यह कदम उठाया है। मृतक जब स्टेशन के पार्किंग एरिया में गहरी नींद में सो रहा था तभी उसके दोस्त ने उसके सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी। सरिया मारने के बाद वह भाग गया था। अगले दिन पुलिस को लहूलुहान शव मिला था। 9 दिन तक तो पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास करती रही लेकिन जब शिनाख्त हुई तो पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतक और हत्या का आरोपी दोनों आगरा के रहने वाले हैं। दोनों ही ट्रेन में साफ-सफाई व कचरा बीनने का काम करते हैं।

17 अक्टूबर को शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन परिसर में इंडियन कॉफी हाउस के पीछे पार्किंग एरिया में एक युवक का शव मिला था, मृतक के सिर से खून बह रहा था। घटना का पता चलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो प्रारंभिक जांच में ही साफ हो गया था कि युवक के सिर में पत्थर या सरिया मारकर हत्या की गई है। हत्या का एंगल साफ होने के बाद अब पुलिस को मृतक की शिनाख्त करना थी, जिससे हत्या का खुलासा हो सके। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच थी। उसके बाएं हाथ की कलाई पर महादेव व त्रिशूल का टैटू बना हुआ था। मृतक नीला जींस व हाफ सफेद टीशर्ट पहने हुए था। घटना के नौ दिन तक शव अज्ञात बना रहा लेकिन दो दिन पहले पता लगा कि मृतक आगरा निवासी सौरभ जाटव (आदिवासी) है। यह ट्रेन में चलते हुए साफ-सफाई करता था।

दोस्त के बारे में पता लगा लेकिन वह भी गायब था इसके बाद पुलिस ने उसके साथ काम करने वालों के बीच में अपने मुखबिर लगाए तो पता लगा कि मृतक सौरभ का एक दोस्त है दीपक उर्फ ढाबा जो अक्सर उसके साथ दिखता था। जब पुलिस ने उसके बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि दीपक भी उसी दिन से गायब है। इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पता लगा कि दीपक उर्फ ढाबा भी आगरा का रहने वाला है।

आरोपी ने पकड़े जाते ही कुबूल की हत्या

पुलिस ने 24 घंटे पहले ही आरोपी को आगरा स्टेशन के पास से उठाया था। जैसे ही पुलिस उसे लेकर थाना पहुंची और पूछताछ की कि वह घटना वाली रात कहा था, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। दीपक ने बताया कि उसने ही सौरभ की हत्या सोते समय सिर पर सरिया मारकर की थी।

पिता से मारपीट का बदला लिया

पूछताछ में सामने आया कि मृतक सौरभ अक्सर दीपक उर्फ ढाबा से मारपीट कर पैसे छुड़ा लेता था। इतना ही नहीं कुछ समय पहले उसने दीपक के पिता पर हाथ उठा दिया था। उस समय तो दीपक चुप रहा लेकिन पिता की बेइज्जती उसके दिल में घर कर गई थी। इसके बाद उसने ठान लिया था कि वह दोस्त को सबक सिखाएगा।

पिता की मारपीट का बदला लेने के लिए उसने यह हत्या की है। साथ ही पुलिस को पता लगा है कि मृतक व हत्या का आरोपी दोनों ही नशे के आदी हैं। अक्सर साथ बैठकर नशा करते और फिर झगड़ा करते थे।

मृतक से परेशान था आरोपी

11 दिन पहले रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में हुई हत्या का खुलासा कर दिया है, रोज-रोज मारपीट कर रुपए छुड़ा लेने से आरोपी परेशान हो गया था।

धर्मवीर सिंह, एसपी ग्वालियर

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img