
अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के अंतर्गत जोन पुलिस कमिश्नरेट भोपाल में कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता पुलिस अकेडमी भौरी में आयोजित दिनांक 16.01.2023 को किया गया जिसमें तीन इवेन्ट Event-I(Computer awareness), Event-II(Computer Automation), Event-III(Computer Programming) में कुल 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें से 04 प्रतिभागियों (Event-I में प्र.आ. यशपाल, Event- II में आरक्षक पंकज नामदेव एवं Event-III में एएसआई(एम) डॉली यादव एवं आरक्षक विकास कुमार) का चयन प्रदेश स्तरीय अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट वर्ष 2023 हेतु हुआ।
राज्य स्तरीय अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट वर्ष 2023 दिनांक 18.01.2023 माह जनवरी में मध्यप्रदेश के समस्त जोन के साथ ही पुलिस मुख्यालय, रेल जोन, वायरलेस, पुलिस कमिश्नरेट भोपाल एवं इंदौर से कुल चयनित 56 प्रतिभागियों द्वारा राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में आयोजित हुई। जिसमें पुलिस कमिश्नरेट भोपाल की टीम ने उच्चस्तरीय प्रदर्शन कर Event-I, एवं Event-II में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा परिणामस्वरूप जोन पुलिस कमिश्नरेट भोपाल की टीम सम्पूर्ण प्रदेश में Championship Trophy प्राप्त किया है। यह प्रथम अवसर है कि पुलिस कमिश्नरेट भोपाल द्वारा उक्त अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट को चेम्पियनशिप ट्राफी दिलाने वाले पुलिसकर्मियों का पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर द्वारा किया गया सम्मान कर बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।
दिनांक 13/02/2023 से 18/02/2023 तक होने वाली अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट हेतु राज्य मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व पुलिस कमिश्नरेट भोपाल की टीम जो कि पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर, पुलिस उपायुक्त(मुख्यालय) श्री विनित कपूर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(जोन-01) श्री श्रुताकिर्ती सोमवंशी, सहायक पुलिस आयुक्त(मुख्यालय) श्री अजय मिश्रा एवं प्रभारी फिंगर प्रिंट श्रीमति अनिता कदम के मार्गदर्शन में Event-I एवं Event-II का अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में प्रतिनिधित्व करेंगे।




