Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल कोर्ट में नए कोर्ट मुंशियों ने किया भ्रमण

जिला एवं सत्र न्यायालय भोपाल में सोमवार को सभी कोर्ट रूम में नए मुंशियों को भ्रमण करवाया गया। हाल में कोर्ट में लंबे समय से जमे मुंशियों को बड़े पैमाने पर हटाया गया है। नए मुंशियों को कोर्ट परिसर के तमाम रास्ते और सभी 80 कोर्ट का भ्रमण कराया गया। जिससे किसी भी आपात हालत में वह तत्काल एक्शन में आ सकें।

पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सर्जरी

कोर्ट रूम में पुराने की जगह नए मुंशियों की तैनाती की गई। भोपाल के जिला एवं सत्र न्यायालय में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर मुंशियों की अदला- बदली हुई। वहीं नए मुंशियों को सभी कोर्ट के बारे में बारीकी से जानकारी देने के लिए कोर्ट मुंशियों का सभी 80 कोर्ट रूम भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया।

डीसीपी के आदेश पर की गई थी अदला-बदली

टीआई जय सिंह तोमर ने बताया कि डीसीपी के आदेश से सभी मुंशी की बदली की गई है। जो नए कोर्ट मुंशी है, उनको अपने कोर्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके लिए उन्हें सभी कोर्ट का भ्रमण कराया गया है। जिससे वह हर रास्ते से वाकिब हो सकें।

यह है मकसद

इस भ्रमण के पीछे पुलिस का एक मात्र मकसद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। लिहाजा कोर्ट में मुंशी का दायित्व निभाने वाले पुलिसकर्मियों को भ्रमण कराया गया है। जिससे वह कोर्ट परिसर से अच्छी तरह से वाकिफ हो सकें। किसी भी तरह के आपात हालात में कोर्ट रूम में तत्काल एक्शन ले सकें। बता दें कि भोपाल कोर्ट में करीब 80 कोर्ट मुंशी (पुलिसकर्मी) हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img