Thursday, August 6, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल: नकली फिजियोथेरेपिस्ट बनकर बुजुर्ग से 4 लाख की ठगी, घुटने में चीरा लगाकर निकाला ‘जहरीला तरल’

भोपाल: राजधानी में ठगी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताकर एक जालसाज ने 64 साल के बुजुर्ग से घुटने का दर्द बिना ऑपरेशन ठीक करने के नाम पर 4 लाख रुपए ठग लिए। गनीमत रही कि बुजुर्ग की सूझबूझ से 6 लाख रुपए का चेक समय रहते रुक गया, जिससे बड़ी रकम बच गई। जांच में यह भी पता चला है कि इस गिरोह के तार गुजरात के अहमदाबाद से जुड़े हैं।

कैसे फंसाया जालसाज ने?

  • सब्जी मंडी में हुई मुलाकात: सनसिटी निवासी दीपरत्न सक्सेना (64) बिट्टन मार्केट सब्जी मंडी गए थे। वहां एक युवक ने उनके घुटने का दर्द देखकर बातचीत बढ़ाई और खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताने वाले ‘आशीष आचार्य’ का नंबर दिया।
  • ब्लेड से चीरा लगाकर किया ड्रामा: दो दिन बाद आरोपी आशीष बुजुर्ग के घर पहुंचा। उसने घुटने पर ब्लेड से छोटा चीरा लगाया और एक उपकरण से थोड़ा तरल पदार्थ निकालकर उसे ‘जहरीला तत्व’ बताकर बीमारी दूर करने का झांसा दिया।
  • 4 लाख नकद ऐंठे: इलाज के नाम पर कुल 10 लाख रुपए मांगे गए। बुजुर्ग की पत्नी ने एडवांस में 4 लाख रुपए नकद दे दिए और 6 लाख रुपए का चेक थमा दिया।

सतर्कता से बचे 6 लाख रुपए

​पैसे देने के बाद जब बुजुर्ग दंपती को आरोपी की बातों पर शक हुआ, तो उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर चेक का भुगतान रुकवा दिया। इससे उनके 6 लाख रुपए सुरक्षित बच गए। मामले की शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल नगर निगम दफ्तर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मास्टर प्लान लागू करने की मांग

​भोपाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भोपाल में आवासीय...

Topics

जन्मदिन पर युवती की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, घर के बाहर किए अश्लील इशारे

​सुनेरा (शाजापुर): मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के सुनेरा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img