Monday, March 30, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में शादी का झांसा देकर पांच साल तक ज्यादती

भोपाल के मिसरोद इलाके में किराए से रहने वाली युवती ने प्रेमी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी और पीड़िता के बीच पांच साल से संबंध थे। युवक ने शादी का भरोसा दिलाया था। अब आरोपी ने युवती का कॉल उठाना बंद कर दिया है। उससे हर तरह का संपर्क खत्म कर दिया है।

पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया है। तब पीड़िता ने शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन की जांच के बाद मिसरोद पुलिस ने शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

2020 में युवक से हुई थी मुलाकात

पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय युवती नर्मदापुरम जिले की रहने वाली है। 2020 में युवती की मुलाकात एक कार्यक्रम में मनू सोनी नामक युवक से हुई थी। पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई और फिर उसने मिलने के लिए एक होटल में बुलाया।

जहां उसने पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार शोषण कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता से हर तरह का संपर्क खत्म कर फरार हो गया।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img