Friday, July 24, 2026
22.8 C
Bhopal

Bhopal Accident News: पहली मंजिल से लिफ्ट के 15 फीट गड्ढे में गिरकर वृद्ध की मौत

राजधानी के अलकापुरी में लिफ्ट के गड्ढे में गिरकर एक वृद्ध की जान चली गई। घुटने में तकलीफ होने के कारण वह पहली मंजिल से नीचे उतरने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करना चाह रहे थे। उन्होंने चैनल गेट खोला, लेकिन लिफ्ट नहीं आई थी। उन्होंने कदम आगे बढ़ाया और गड्ढे में करीब 15 फीट नीचे जा गिरे। बागसेवनिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।बागसेवनिया थानाप्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक मूलत: नागपुर निवासी 69 वर्षीय अशोक खमेले के साथ यह हादसा हुआ। अशोक कुछ दिनों पहले अलकापुरी में रहने वाली अपनी बेटी के घर आए थे। गुरुवार दोपहर करीब सवा चार बजे वह बेटी और दामाद के साथ एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। पहली मंजिल पर रहने वाले उनके दामाद आनंद ने बताया कि उम्रदराज होने के कारण उनके घुटने में दर्द रहता है। इसलिए वह सीढ़ियों से उतरने के बजाए लिफ्ट से जाने लगे। पहली मंजिल पर उन्होंने लिफ्ट के लिए बटन दबाया। लिफ्ट तो नहीं आई, लेकिन उसका बाहरी चैनल गेट खुल गया। लिफ्ट आ गई है, यह समझकर उन्होंने कदम आगे बढ़ा दिए और करीब 15 फीट नीचे जा गिरे। इस हादसे में उनके सिर में ज्यादा चोट आई थी। परिवार ने फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची बागसेवनिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिवार को सौंप दिया है। परिजन उन्हें लेकर नागपुर रवाना हो गए हैं!

Hot this week

मप्र में छात्र आक्रोश: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, कई जिलों में प्रदर्शन

​भोपाल/इंदौर। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली...

अशोक बर्णवाल के सीएस बनते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू, सुखवीर सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल: ​राज्य में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार...

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...

Topics

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...

इंदौर: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर APK फाइल भेजकर 5 लाख से अधिक की ठगी, दो मामले दर्ज

​इंदौर: ​अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बिजली बिल...

बल्देवगढ़ में अवैध रेत परिवहन रोक रहे नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर का सिर फूटा

​टीकमगढ़: ​बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 7 बजे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img