Monday, May 11, 2026
35.1 C
Bhopal

कांग्रेस के 15 और BJP के 30 वार्डों में पेंच फंसा; दोनों पार्टी ने रोकी लिस्ट

भोपाल। राजधानी भोपाल में BJP और कांग्रेस पार्षदों के नाम फाइनल नहीं कर पाई है। कांग्रेस के 15 और BJP के 30 वार्डों पर पेंच फंसा है। गुरुवार सुबह से दोनों पार्टी के नेता मीटिंग कर रहे हैं। कई नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। इन्हें पार्टी होल्ड पर रखकर बाकी प्रत्याशी घोषित कर सकती है।कांग्रेस ने 10 दिन तक वार्डों में जाकर मीटिंग की और रायशुमारी करते हुए दावेदारों के बायोडाटा लिए। 85 वार्ड के लिए 500 से ज्यादा बायोडाटा आ चुके हैं। इन पर पूर्व CM दिग्विजय सिंह के बंगले पर मंथन हो चुका है। 12 जून को ही प्रत्याशी तय हो चुके थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के वार्ड से ही चुनाव लड़ने वाले ‘क्राइटेरिया’ से सारे समीकरण गड़बड़ा गए। फ्रेमिंग चेंज होने के बाद नेता फिर से मंथन करने में जुटे। बावजूद 16 जून की सुबह तक लिस्ट जारी नहीं हो सकी। दरअसल, 15 से ज्यादा वार्ड ऐसे हैं, जहां पर विवाद की स्थित बन रही है। ऐसे में सभी वरिष्ठ नेता असंतुष्ठों को मना रहे हैं। ताकि, एक नाम फाइनल हो सके। इसके चलते ही गुरुवार दोपहर तक लिस्ट घोषित नहीं हो सकी। जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने बताया, आज रात में या कल सुबह लिस्ट जारी कर देंगे।

Hot this week

विदिशा: रंगई ब्रिज पर महिला से सरेराह चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती

​विदिशा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगई...

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img