Saturday, October 3, 2026
26.8 C
Bhopal

Bhopal Crime News: पुलिसकर्मी के ससुराल में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों के जेवरात समेटकर चंपत

राजधानी के रातीबड़ इलाके में स्‍थित जैन कॉलोनी के पास भावना परिसर से पुलिसकर्मी की ससुराल से अज्ञात बदमाश कीमती जेवरात समेटकर चंपत हो गए। चोरी गए सामान की कीमत तीन लाख 20 हजार रुपये आंकी जा रही है। यह वारदात गत 16 फरवरी से 21 फरवरी के बीच की बताई जा रही है। दरअसल, परिवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। वहां से सोमवार सुबह ही लौटा है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रातीबड़ पुलिस के मुताबिक अंजू तिवारी पति अजय तिवारी (37) जैन कॉलोनी स्थित भावना परिसर ग्राम मेंडोरी में रहती है। इसी परिसर में उनके माता-पिता भी रहते हैं। वह बीमा कंपनी में नौकरी करते हैं। अंजू के पति पुलिस विभाग में हैं। गत 16 फरवरी को उनके माता-पिता एक कार्यक्रम में शामिल सीधी गए थे। वहां से सोमवार सुबह लौटे तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने घटना की जानकारी बेटी अंजू को दी। अंजू अपने पति के साथ उनके घर पहुंची तो पता चला कि अज्ञात बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे पुराने जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

इधर, रातीबड़ में दूसरी चोरी मंत्रालय में काम करने वाले सुरेश कुशवाह के घर में हुई। वह काम के सिलसिले में बाहर गए थे। इसी दौरान बदमाश उनके न्यू सिद्धी विनायक परिसर में स्‍थित मकान का ताला तोड़कर कीमती सामान ले उड़े। पुलिस दोनों मामलों में छानबीन करते हुए अज्ञात बदमाशों का सुराग तलाशने में जुटी है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img