Saturday, July 25, 2026
26.7 C
Bhopal

Bhopal Crime News: शिक्षिका से उद्योगपति बनकर की दोस्ती, होटल में किया दुष्कर्म, डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठे

 मुरैना की शिक्षिका से मैट्रिमोनियल साइट पर उद्योगपति बनकर दोस्ती करने वाले आरोपित ने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपित ने जरूरी काम का बहाना बनाकर उससे डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। आरोपित इतना शातिर था कि पीड़िता के पास उसके एक मोबाइल नंबर के अलावा कोई संपर्क नहीं है। चौकाने वाली बात यह है कि होटल संचालक ने बिना पहचान पत्र लिए ही उसे कमरा भी दे दिया। अब पुलिस उस होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म और धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक मुरैना की रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता पेशे से शिक्षक है। अक्टूबर 2021 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर शरद पाटीदार नाम के एक युवक से उनका संपर्क हुआ। उसने खुद को इंदौर का बड़ा उद्योगपति बताया था। दोनों में आनलाइन बातचीत होने लगी। नवंबर 2021 को आरोपित ने पीड़िता को भोपाल घूमने के लिए बुला लिया। बाद में आरोपित ने एक होटल में किराये पर कमरा ले लिया, जहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी दोनों में बातचीत होती रही। आरोपित उससे शादी करने की बात कहकर रुपये लेने लगा। इस बीच महिला को उस पर शंका हुई कि यह इतना बड़ा उद्योगपति है और उसके पास रुपये तक नहीं हैं। जब महिला ने उससे पूछताछ की तो आरोपित ने मोबाइल बंद कर लिया। इस पर पीड़िता ने गोविंदपुरा थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज करा दी। अब पुलिस आरोपित की तलाश करने के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है। महिला के पास आरोपित का न कोई अन्य मोबाइल नंबर और न ही पता है।

Hot this week

मप्र में छात्र आक्रोश: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, कई जिलों में प्रदर्शन

​भोपाल/इंदौर। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली...

अशोक बर्णवाल के सीएस बनते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू, सुखवीर सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल: ​राज्य में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार...

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...

Topics

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...

इंदौर: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर APK फाइल भेजकर 5 लाख से अधिक की ठगी, दो मामले दर्ज

​इंदौर: ​अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बिजली बिल...

बल्देवगढ़ में अवैध रेत परिवहन रोक रहे नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर का सिर फूटा

​टीकमगढ़: ​बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 7 बजे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img