Friday, November 20, 2026
20.7 C
Bhopal

भोपाल में 22 हजार मूर्तियों का विसर्जन

भोपाल में मंगलमूर्ति श्रीगणेश को विदाई देने का सिलसिला दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। सुबह से विसर्जन जुलूस निकल रहे हैं। इधर, महापौर मालती राय खटलापुरा घाट पहुंचीं। जहां उन्होंने सफाई की। अब तक 22 हजार से अधिक छोटी-बड़ी मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है। निगम बड़ी मूर्तियों से निकले बांस से ट्री-गार्ड और फूलों से जैविक खाद बनाएगा। इसके लिए भी टीमें जुट गई हैं।

भोपाल के खटलापुरा, शाहपुरा, प्रेमपुरा, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ और हथाईखेड़ा डैम में पिछले 5 दिन से विसर्जन का दौर जारी है। डोल ग्यारस (एकादशी) के दिन ही एक हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन हुआ था, जबकि गणेश चतुर्दशी के दिन 22 हजार से अधिक मूर्तियां विसर्जित की गई। लोगों ने केरवा, कोलार समेत आसपास नदी-तालाब में भी मूर्तियों का विसर्जन किया। देर रात तक दौर चला। वहीं, बुधवार सुबह फिर से घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। विसर्जन का सिलसिला अगले 2 दिन और चलेगा। बुधवार सुबह 10 बजे महापौर राय ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई भी की।

प्रथम पूज्य श्रीगणेश को विदाई देतीं महिला।

प्रथम पूज्य श्रीगणेश को विदाई देतीं महिला।

देर रात तक निकला जुलूस पुराना शहर के भारत टॉकीज चौराहा से‎ हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिमा विसर्जन चल समारोह ‎निकाला गया। चल समारोह का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष संतोष ‎साहू, संरक्षक नारायण सिंह साहू, महामंत्री सुबोध जैन, प्रमोद नेमा,‎ शरण खटीक व विवेक साहू ने बड़वाले महादेव मंदिर मार्ग की झांकी‎ में विराजित गणेश प्रतिमा की पूजा-आरती के साथ किया। चल‎ समारोह रात 9 बजे रिमझिम फुहारों के बीच शुरू हुआ, जो देर रात तक निकलता रहा। इसमें सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र जहां 15 से 21 फीट ऊंची गणेश प्रतिमाएं थीं। वहीं, ‎रामलला के स्वरूप में गणेश प्रतिमाएं भी लोगों का ध्यान खींच रहीं थीं। हनुमानगंज गल्ला मंडी की झांकी में जय श्रीराम नाम ‎लिखा गया था। इस नाम में ही पौराणिक प्रसंगों को दर्शाया गया था।

मूर्ति विसर्जन का सिलसिला बुधवार को भी चल रहा है। घाट पर विसर्जन करतीं युवती।

मूर्ति विसर्जन का सिलसिला बुधवार को भी चल रहा है। घाट पर विसर्जन करतीं युवती।

पूजन सामग्री इकट्‌ठा कर रहे सभी घाटों पर निगम की टीमें तैनात की गई, जो पूजन सामग्री इकट्‌ठा कर रही है। करीब 50 टन सामग्री एकट्‌ठा हुई है। वहीं, 1100 से अधिक बड़ी मूर्तियों का विसर्जन हुआ है। फूलों से जैविक खाद बनाई जाएगी। वहीं, बड़ी मूर्तियों से निकलने वाले बांस से ट्री-गार्ड बनेंगे।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img