Sunday, November 29, 2026
18.1 C
Bhopal

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का डर दिखाकर महिलाओं को लूटने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गांधीनगर की रहने वाली चार बुजुर्ग महिलाओं (बीना बाई, चिकला बाई, शीला बाई और निल्जरा गौड़) को गिरफ्तार किया है।

​क्या था मामला?

आरोपी महिलाएं गांव-गांव जाकर जड़ी-बूटी बेचने के बहाने लोगों को शिकार बनाती थीं। शनिवार को गिरोह की महिलाएं ग्राम झिरनिया में बबीता गौड़ के घर पहुंचीं। उन्होंने बबीता को संतान न होने का कारण “बुरी छाया” बताया और डर दिखाकर पूजा के बहाने उसके करीब 25 हजार रुपये के चांदी के जेवर (मंगलसूत्र, पायल, बिछिया) श्मशान घाट में ‘उतारा’ करने के नाम पर ले लिए।

​ग्रामीणों ने पकड़ा

जब महिलाएं जेवर लेकर वापस नहीं लौटीं, तो बबीता के परिजनों और ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो महिलाओं को पकड़ लिया, जिनकी निशानदेही पर उनकी दो अन्य साथियों को भी जेवर सहित दबोच लिया गया।

​पुलिस की जांच जारी

देहात एसपी पंकज पांडे ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने भोपाल के आसपास के ग्रामीण इलाकों में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। अन्य थानों से भी इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img