Wednesday, February 11, 2026
17.1 C
Bhopal

भोपाल की मॉडल खुशबू गर्भवती थी, बच्चेदानी की नली फटी थी

भोपाल की मॉडल खुशबू वर्मा (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मॉडल गर्भवती थी। उसकी फैलोपियन ट्यूब (गर्भाशय नली) पंक्चर हो गई थी। यानी बच्चेदानी की नली फटी थी। प्रेग्नेंसी कॉम्पलिकेशन के चलते मौत होने की पुष्टि हुई है।

इस मामले में मॉडल का बॉयफ्रेंड कासिम पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। कासिम और मॉडल खुशबू डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। कासिम ने पुलिस के सामने खुद को निर्दोष बताया है। उसके खिलाफ शराब तस्करी का एक केस लटेरी में दर्ज है।

कासिम मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला है। खुशबू को परिजन से मिलाने उज्जैन ले गया था। वहां से लौटते समय बस में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल के करीब बस रुकवाकर कासिम ही मॉडल को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले गया। जहां उसकी मौत हो गई।

कासिम बोला- खुशबू के गर्भ में मेरा ही बच्चा था कासिम ने पुलिस को बताया कि खुशबू के गर्भ में मेरा ही बच्चा था। हम दोनों एक-दूसरे को दो साल से जानते थे। हमारी मुलाकात एक लाउंज में हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बात होने लगी। 16 महीने पहले दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया और लिव इन में रहने लगे।

बॉयफ्रेंड ने कहा- खुशबू के साथ मारपीट नहीं की जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे। हाल ही में हमने इसकी जानकारी परिजन को दी थी। मैंने ही खुशबू की मां को यह बात बताई थी। मैंने खुशबू के साथ मारपीट नहीं की। कभी उसके साथ किसी तरह का गलत बर्ताव नहीं किया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी एंगल पर मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img