Sunday, June 28, 2026
32 C
Bhopal

भोपाल में लोडिंग ऑटो ने महिला को टक्कर मारी, मौत

भोपाल के लालघाटी में लोडिंग ऑटो की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे की है। महिला काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। हादसे के बाद आरोपी ऑटो को छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मुन्नी बाई वर्मा (50) नयापुरा लालघाटी में रहती थीं। वह विजय नगर में स्थित एक बंगले में काम करती थीं। सुबह करीब नौ बजे काम पर जाने के लिए पैदल घर से निकली थीं। लालघाटी चौराहा पर सड़क पार करते समय लोडिंग वाहन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर वाहन को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने महिला को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

बेटा बोला- अस्पताल आते ही मां की मौत की खबर मिली मृतका के बेटे सुमित वर्मा ने बताया कि हमें घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने हादसे की सूचना दी। तब अस्पताल आए, यहां मां की मौत की खबर मिली। पुलिस ने ही बताया कि मां को एक लोडिंग ऑटो ने टक्कर मारी है।

पुलिस ने इस ऑटो को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी की चालक की तलाश की जा रही है। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फटेज खंगाल रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img