Saturday, May 16, 2026
35.1 C
Bhopal

Bhopal News: कोलार में दूर नहीं हो रही सड़कों की बदहाली, कहीं डामर उखड़ा तो कहीं खोदाई से बढ़ी समस्या

शहर के उपनगर कोलार में मुख्यमार्ग से लेकर भीतरी मार्गों पर सड़कें बदहाल हैं। सड़कों का डामर उखड़ गया हैं और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। वहीं बीते दो सालों से कोलार में 135 करोड़ रुपये की रुपये से चल रहे सीवेज नेटवर्क का काम चलने से सड़कों की खोदाई से लोग परेशान है। सड़कों की खोदाई से धूल उड़ने से लोग परेशान हैं। वहीं सड़कों पर सीवेज की पाइपलाइन बिछाने और सीवेज चेंबर बनने के बाद सड़कों की ठीक से मरम्मत नहीं की जाती है।कोलार मुख्यमार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग करता है। मरम्‍मत का कार्य भी यही विभाग देखता है। वहीं भीतरी मुख्यमार्ग व छोटी-छोटी सड़कें नगर निगम प्रशासन देखता है। कोलार के दानिशकुंज, गिरधर परिसर, सलैया, सनखेड़ी सहित कई जगह सड़कों का डामर उखड़ा है। वहीं कई जगह सड़कों की मरम्मत ठीक से नहीं की गई है। इससे वाहन चालकों को तो परेशानी होती ही है, पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जल्द ही कोलार क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को बदहाल सड़कों व खोदाई से खराब हुई सड़कों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जाएगे। क्षेत्र की ढाई लाख आबादी को सड़कों की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

धूल से सांस लेना मुश्किलकोलार मुख्यमार्ग पर खोदाई के कारण दिनभर धूल उड़ती है। इस धूल के कारण सड़क से निकलने वाले लोगों की सांस फूलने लगी है। इस ऊबड़-खाबड़ रोड से आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। रहवासी कई बार बदहाल व उखड़ी सड़कों को दुरस्त करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है।

दो साल से चल रहा मुख्यमार्ग पर खोदाई का कामसर्वधर्म पुल से लेकर बैरागढ़ चीचली तक मुख्यमार्ग के दोनों तरफ सीवेज लाइन का काम दो साल पहले हुआ था। तब से लेकर आज सड़क दोनों तरफ खुदी पड़ी है। दिखावे के लिए एजेंसी ने सर्वधर्म पुल से लेकर बीमाकुंज तक रेस्टोरेशन करवाया था। उसके बाद से सड़क के दोनों तरफ से बहुत ही बुरे हाल है।

Hot this week

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

​भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती...

भोपाल: रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, विधायक के बंगले पर करता था काम

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट में शुक्रवार...

₹12.5 हजार का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले थे दर्ज

​भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से...

Topics

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

​भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती...

भोपाल: रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, विधायक के बंगले पर करता था काम

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट में शुक्रवार...

₹12.5 हजार का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले थे दर्ज

​भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से...

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई

भोपाल। राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार...

डॉक्टर को जाल में फंसाकर मांगे 5 लाख, ब्यूटीशियन गिरफ्तार

​सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हनीट्रैप का...

अमीर बनाने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

​मंदसौर। शहर में जादू-टोने और सोने के बिस्किट का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img