मध्य प्रदेश में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने नशे के खिलाफ ‘नशे से दूरी है जरूरी’ नाम के अभियान की 15 से 30 जुलाई शुरुआत की है | डीजीपी के निर्देश के बाद प्रदेश स्तर पर पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर समाज और युवाओं को जागरूक किया जा रहा है | इसी क्रम में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय से नशे से दूरी है जरूरी अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | इस अभियान और रैली का उद्देश्य समाज और युवाओं में बढ़ती नशे की लत को रोकना है | इस अवसर पर भोपाल के चारों जोन के डीसीपी और एडिशनल डीसीपी समेत स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे |

ऐसे चलाया जाएगा यह अभियान
शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम
स्कूल कॉलेज छात्रावास में छात्रावास नशा मुक्ति समिति का गठन
थिएटर क्लब मैं ओपन माइक के माध्यम से नुक्कड़ नाटक कर संवाद किया जाएगा |
पुलिस द्वारा नशा मुक्ति पोस्टर टी-शर्ट वीडियो और शॉर्ट फिल्म के माध्यम से समाज में संदेश दिया जाएगा |
मीडिया सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाएगा |
स्थानीय रेडियो एफएम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसको जानता तक पहुंचाया जाएगा |
इसके साथ ही पुलिस ने नशे से है दूरी जरूरी #भी जारी किया है |
सेल्फी पॉइंट का निर्माण हर थाना क्षेत्र में विशेष सेल्फी प्वाइंट बनाकर जन जागरूकता को प्रोत्साहित किया जा रहा है |
डिजिटल स्क्रीनिंग कर स्थानीय बस स्टैंड चौक पंचायत भवन आदि स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से पुलिस द्वारा नशा विरोधी वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा |
खास बात
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी ने बताया कि यह अभियान भोपाल पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाया हैं | पुलिस द्वारा यह प्रभावी प्रयास है जिसमें सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है ताकि समाज को नशे के दुष्ट चक्र से बाहर निकाला जा सके |




