Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

आरटीओ भोपाल की कार्रवाई : 9 वाहनों पर ₹76 हजार का जुर्माना, 4 वाहन जब्त

ग्वालियर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भोपाल ने सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर 9 वाहनों से ₹76 हजार का समझौता शुल्क वसूला गया, जबकि 4 वाहनों को जब्त किया गया।

चेकिंग के दौरान बिना परमिट संचालित 1 स्कूल बस, 1 ट्रक और 2 मिनी ट्रक को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, कई स्कूल बसों और यात्री बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूलने, परमिट शर्तों के उल्लंघन और दस्तावेज़ों की कमी जैसी अनियमितताएं पाई गईं।

आरटीओ टीम ने रायसेन रोड और बैरसिया रूट पर चलने वाली बसों की सघन जांच की। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों के स्पीड गवर्नर, गति सीमा, दस्तावेजों और HSRP नंबर प्लेट की भी जांच की गई।

परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज़ पूर्ण रखें और स्कूल तथा यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img