Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

​भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर फेस-2 में किराए से रहने वाले 28 वर्षीय छात्र सौरभ सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से ग्वालियर निवासी सौरभ भोपाल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ नौकरी भी कर रहा था।

​बहन के फोन के बाद खुला मामला

पुलिस के अनुसार, सौरभ अपने दोस्त आदित्य के साथ कमरा शेयर करता था। शनिवार रात सौरभ की बहन ने आदित्य को फोन कर बताया कि सौरभ उनका कॉल नहीं उठा रहा है। जब आदित्य कमरे पर पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर सौरभ का शव गमछे के फंदे से लटका मिला।

​नहीं मिला सुसाइड नोट

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। फिलहाल पुलिस छात्र का मोबाइल जब्त कर उसकी कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img