Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

जबलपुर में गूंजा योग का संकल्प: राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा- योग सुखी जीवन का संपूर्ण दर्शन

जबलपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस गरिमामयी आयोजन में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

​कार्यक्रम के दौरान, कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

योग केवल अभ्यास नहीं, जीवन दर्शन:

अपने संबोधन में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारत ने विश्व को योग के रूप में केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सुखी जीवन का एक संपूर्ण दर्शन दिया है। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह शरीर को स्वास्थ्य, मन को शांति और आत्मा को ऊर्जा प्रदान करता है।

योग को जीवनशैली बनाएं:

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों और नागरिकों ने योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। संदेश दिया गया कि योग को अपनाकर ही हम स्वस्थ, समर्थ और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दे सकते हैं।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img