Thursday, June 25, 2026
33.4 C
Bhopal

भोपाल: बिजली खंभे पर मरम्मत के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, लाइनमैनों पर लापरवाही का आरोप

भोपाल। रायसेन रोड स्थित बिलखिरिया क्षेत्र में बुधवार शाम बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से 22 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन जितेंद्र कुशवाहा की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के लाइनमैनों ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए उसे लालच देकर खंभे पर चढ़ाया और बिना बिजली काटे काम करने को मजबूर किया।

क्या है पूरा मामला?

मृतक के भाई बंटी कुशवाहा के अनुसार, क्षेत्र में बिजली खराब होने पर लाइनमैन आजाद ठाकुर और रिंकू राजपूत मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने जितेंद्र को 500 रुपए देने का लालच देकर खंभे पर चढ़ाया। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद नहीं की थी, जिसके चलते जितेंद्र को जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उसकी जान चली गई। परिजनों का कहना है कि इसके पहले भी जितेंद्र को काम के दौरान करंट लग चुका था, लेकिन लाइनमैन उसे बार-बार निजी काम में बुलाते थे।

शव को लेकर आक्रोश

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके से भाग गए। घटना के बाद युवक का शव घंटों खंभे पर ही लटका रहा। बारिश के बीच ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा जा सका।

पुलिस की कार्रवाई

बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: क्रिस्टल आइडल सिटी में पानी में मिले जानलेवा बैक्टीरिया, निगम ने जारी किया नोटिस

पीने के पानी में मिला टॉयलेट वाला बैक्टीरिया ​भोपाल। शहर...

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

Topics

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...

भोपाल: पुलिस ने 2-2 हजार के इनामी तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

​भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img