Monday, October 12, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल: सरकारी नौकरी और फ्लैट के नाम पर ठगी करने वाली प्रमिला तिवारी का बड़ा गिरोह बेनकाब

​भोपाल। अटल आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर गिरफ्तार हुई प्रमिला तिवारी के कारनामे एक-एक कर सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रमिला और उसका गिरोह केवल फ्लैट ही नहीं, बल्कि वन विभाग, रेलवे, एसबीआई, पीडब्ल्यूडी और एम्स जैसे बड़े सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपए ठगता था।

​सरकारी दफ्तरों के बाहर रची जाती थी साजिश

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बेरोजगार युवाओं का भरोसा जीतने के लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों के बाहर बुलाता था। वहां पहले से ही गिरोह के सदस्य मौजूद रहते थे, जो खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर विश्वास दिलाते थे। जालसाजों ने कई युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें उच्च अधिकारियों और मंत्रियों के जाली हस्ताक्षर तक थे। नवीन सौंधिया, राकेश दुबे की बेटी, हिमांशु, प्रियांशु और राधा सहित कई अन्य लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं।

​धोखाधड़ी का तरीका बेहद शातिर

ठगों की चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन्होंने कुछ युवाओं को नगर निगम में नौकरी का झांसा देकर डेढ़ महीने तक सर्वे का काम भी कराया, ताकि किसी को शक न हो। प्रमिला के पास युवाओं का डेटा मौजूद था, जिसके जरिए वह उन्हें निशाना बनाती थी।

​कैसे हुई गिरफ्तारी?

मामला तब खुला जब कोटरा सुल्तानाबाद निवासी प्रतीक सोनी ने शिकायत की कि प्रमिला ने उन्हें अटल आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर 1.80 लाख रुपए ठग लिए और फर्जी रसीदें थमा दीं। इस शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने 18 जून को प्रमिला को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला पहले भी चर्चाओं में रही है।

​पुलिस की अपील:

टीटी नगर पुलिस ने इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने अन्य पीड़ितों से भी आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है ताकि इस जालसाज नेटवर्क का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।

Hot this week

देहरादून से गिरफ्तार हुआ नशीले कफ सिरप का फरार आरोपी अभिषेक निगम, 20 हजार का था इनाम

​भोपाल: मध्यप्रदेश एसटीएफ (STF) ने नशीले कफ सिरप की अवैध...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img