Saturday, March 28, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल के वरिष्ठ अधिवक्ता डिजिटल अरेस्ट

भोपाल के कोहेफिजा इलाके में वरिष्ठ अधिवक्ता को डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। रविवार को साइबर ठगों ने खुद को एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) अधिकारी बताकर ठगी की कोशिश की। करीब तीन घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग को आरोपियों के चुगल से मुक्त कराया। जालसाजों ने पहलगाम आतंकी हमले में उनके नंबर का इस्तेमाल किए जाने की बात कर डराया था।

सब इंस्पेक्टर संजीव धाकड़ ने बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की है। कोहेफिजा निवासी 75 वर्षीय शम्स उल हसन, जो कि सीनियर एडवोकेट हैं। उन्हें अचानक एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुणे एटीएस का सब इंस्पेक्टर अभय प्रताप सिंह बताया और कहा कि शम्स उल हसन का नाम पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ गया है।

वर्दी पहनकर बैठे थे जलसाज उसने बताया कि आपके मोबाइल की जांच में संदिग्ध संदेश और कॉल मिले हैं, इसलिए अब आपको डिजिटल हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। आप तुरंत अपने कमरे में चले जाएं, दरवाजा बंद करें और किसी से बात न करें। वीडियो कॉल पर दो युवक पुलिस की वर्दी में नजर आए, जिससे शम्स उल हसन को भरोसा हो गया कि कॉल असली है। डर की वजह से उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

आधार कार्ड और खातों की जानकारी मांगी इस दौरान ठगों ने उनसे आधार कार्ड, बैंक खातों की जानकारी और अन्य निजी जानकारी मांगी। करीब ढाई घंटे तक जब वे कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके बेटे जिया उल हसन को शक होने लगा। जब बार-बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो वे तुरंत कोहेफिजा थाने पहुंचे और पूरी बात बताई।

जालसाज उनसे रकम ले पाते उससे पहले टीआई केजी शुक्ला के साथ पुलिस टीम तत्काल उनके घर पहुंची। करीब 4.30 बजे पुलिस ने समझाइश देकर वकील को दरवाजा खोलने के लिए कहा। जब उन्होंने गेट खोला तो मोबाइल कॉल कट हो गया।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img