Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

घी फैक्ट्री मैनेजर ने महिला से दुष्कर्म किया

ग्वालियर में घी कंपनी के मैनेजर पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ने महिला को पुराने कपड़े देने के बहाने घर बुलाया था। कपड़े देने के बाद उसने वहीं कपड़े चेक करने को कहा। इसी दौरान जब महिला कमरे में कपड़े बदल रही थी, तभी आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसे बंधक बना लिया और बलात्कार किया।

घटना 31 अक्टूबर रात करीब 8 बजे डीडी नगर कुशवाह मार्केट के पास की है। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। सदमे में पहुंची महिला ने घर जाकर पति और सास को पूरी बात बताई। इसके बाद शनिवार को वह महाराजपुरा थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कपड़े चेक करने के बहाने की ज्यादती

शहर के जनकगंज दानाओली निवासी 20 वर्षीय महिला ने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति मजदूर है और करीब एक साल से वह डीडी नगर कुशवाह मार्केट निवासी मुक्तिकांत राय को जानती है। मुक्तिकांत एक घी बनाने वाली कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

महिला के अनुसार, एक साल पहले उसके पति ने मुक्तिकांत के यहां काम किया था, तभी दोनों की पहचान हुई थी। कुछ महीने पहले मुक्तिकांत ने उनके घर राशन भी भिजवाया था। महिला ने बताया कि वह उसे मददगार मानती थी और उसकी काफी इज्जत करती थी।

31 अक्टूबर की शाम मुक्तिकांत ने फोन कर महिला को पुराने कपड़े देने के बहाने अपने घर बुलाया। शाम करीब 7:30 बजे महिला वहां पहुंची, तो मुक्तिकांत ने कुछ कपड़े, जिनमें साड़ियां भी थीं, निकालकर दिए। जब महिला कपड़े लेकर जाने लगी तो उसने कहा कि कपड़े पहनकर देख लो।

कमरे में बंधक बनाकर किया रेप

जब महिला मैनेजर के घर के कमरे में कपड़े पहनकर चेक कर रही थी, तभी आरोपी कमरे में आ गया। उसने कुंडी लगाकर महिला के विरोध के बाद भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने उसे समझाया कि वह उसकी बहुत इज्जत करती है, लेकिन आरोपी नहीं माना। इसके बाद उसे धमकाया भी कि यदि किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगा।

पति, सास के साथ पीड़िता पहुंची थाना घटना के बाद से पीड़िता काफी घबरा गई थी। हिम्मत कर शनिवार को यह बात अपने पति व सास को बताई। इसके बाद वह महाराजपुरा थाना पहुंचे और आरोपी मुक्तिकांत राय के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img