Wednesday, April 1, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने हरि मजार इलाके में हाई प्रोफाइल जुआ अड्‌डे पर छापा मारा

भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने हरि मजार इलाके में हाई प्रोफाइल जुआ अड्‌डे पर छापा मारा और आठ जुआरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी होशंगाबाद जिले से जुआ खेलने भोपाल आए थे। पुलिस ने उनकी स्कॉर्पियो को जब्त किया है। स्कॉर्पियों की तलाशी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार सभी बदमाश पुराने अपराधी हैं।

टीआई डीपी सिंह के मुताबिक कुख्यात अपराधी मनीष नांदेड़ अपने गिरोह के सात सदस्यों के साथ जुआ खेलने भोपाल आया है। इस बात की पुख्ता सूचना आरोपियों के करीबी मुखबिर से मिली थी। सूचना के बाद घेराबंदी कर हरि मजार इलाके से रविवार-सोमवार की दरमियानी रात आरोपियों को गिरफ्तार किया। मनीष सहित उसके सातों साथियों पर पूर्व में कई अपराध दर्ज हैं।

जुआ खाने का सरगना फरार

टीआई ने बताया कि जुआ खाने का संचालन एजाज अली करता है। उसी ने नांदेड़ बाबई और होशंगाबाद से जुआ खेलने के लिए आरोपियों को बुलाया था। पुलिस की दबिश के दौरान एजाज फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब पौने दो लाख रुपए कैश भी जब्त किया गया है।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...

Topics

रेटिंग के नाम पर युवक से 3 लाख की ठगी, टेलीग्राम के जरिए बुना जाल

​इंदौर (लसूड़िया): शहर में टास्क आधारित ऑनलाइन धोखाधड़ी के...

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img