Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

नहर में डूबने से युवक की मौत

भोपाल के कोलार की कजलीखेड़ा नहर में डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा रविवार की शाम हुआ। देर रात उसकी बॉडी को गोताखोरों ने तलाशा। सोमवार दोपहर को शव का पीएम कराया गया और बॉडी परिजनों को सौंप दी। युवक नागपुर की एक कंपनी में जॉब करता था।

रक्षाबंधन पर छुट्‌टी लेकर भोपाल आया था। सोमवार को उसे लौटना था, इससे पहले दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रविवार की दोपहर को घर से निकला था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

कृष्णा सिंह, पुत्र उमेश सिंह (27), अमराई बागसेवनिया के रहने वाले थे। उन्होंने भोपाल से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में नागपुर की एक कंपनी में कार्यरत थे। रक्षाबंधन के मौके पर वे घर नहीं आ पाए थे, लेकिन बहन के बुलावे पर 15 अगस्त को भोपाल आए और बहन से राखी बंधवाई। इसके बाद वे भोपाल में ही रहे। सोमवार को उनका रिटर्न टिकट था, लेकिन उससे पहले रविवार को दोस्तों के कहने पर पिकनिक के लिए राजी हो गए और चार दोस्तों के साथ कजलीखेड़ा नहर में नहाने पहुंचे।

पांव फिसलने से गहरे पानी में डूबा

दोस्तों के साथ नहाते समय कृष्णा का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था, और उसके साथ गए चारों दोस्त भी तैरना नहीं जानते थे। इसी कारण कृष्णा की मौत दोस्तों की आंखों के सामने ही हो गई।

दोस्तों ने बताया एक्सीडेंट में मौत हो गई

मृतक के चचेरे भाई नीतेश कुमार सिंह ने बताया कि भाई के दोस्तों ने कॉल कर बताया कि कृष्णा का एक्सीडेंट हो गया है। जब हम हॉस्पिटल गए तो वहां कृष्णा की मौत की सूचना मिली। तब दोस्तों ने बताया कि डूबने से भाई की मौत हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था, उसके अलावा एक बहन है। चाचा जी टेलर हैं, परिवार में कृष्णा आर्थिक सहयोग में बड़ी भूमिका निभाता था।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img