Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

एमपी में बीजेपी डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाएगी

बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर आज भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश में भाजपा के डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। पिछली बार के सदस्यता अभियान के दौरान एमपी में 95 लाख सदस्य बनाए गए थे।

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ वीरेंद्र खटीक, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और सतीश उपाध्याय मौजूद हैं।

हितानंद शर्मा ने बताया क्या करना है

  • ट्राइबल के 89 ब्लॉक में एसटी मोर्चे के अध्यक्ष को टोली में पदेन सदस्य बनाए।
  • 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर सदस्यता के लिए आमंत्रित करें।
  • विश्व विजय दिवस पर युवाओं को आमंत्रित करें।
  • इंजीनियर को डॉक्टरों को सदस्य बनाए।
  • जहां भाजपा नहीं जीतती वहां जाकर सदस्यता करानी है। अल्संख्यक मुहल्ले में भी जाएं।
  • हर घर भाजपा के नारे के साथ सदस्यता करें।
  • हर नगर पंचायत में दो होर्डिंग लगवाएं।
  • रास्ते चौराहों पर सदस्यता नंबर कमल का फूल बनवाएं।
  • मुख्यमंत्री, अध्यक्ष सहित सभी नेता मंत्री सदस्यता कराने जाएंगे।

शक्ति केंद्र तक की समितियों पर होगी चर्चा

बैठक में मप्र के सदस्यता अभियान को लेकर संभाग, जिला स्तर से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक बनने वाली टोलियों को लेकर चर्चा होगी। जिला स्तर पर एक संयोजक के साथ तीन नेता इस अभियान में सदस्य बनाए जाएंगे। इसी तरह 5-6 बूथों को मिलाकर बनाए गए शक्ति केंद्र पर भी टोली बनेगी।

इस कार्यशाला में प्रदेश कोर ग्रुप, संभाग पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया के प्रभारी, सह प्रभारी, विभाग प्रकोष्ठ के संयोजक इस बैठक में शामिल होंगे।

एमपी के सदस्यता अभियान प्रभारी बने सबनानी

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी एमपी के सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाए गए हैं। इस टोली में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल इनको मिलकर सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली बनाई है।

जिले में बनेगी 4 लोगों की टीम

सदस्यता अभियान को लेकर हर जिले में 1+3 सदस्यता टोली बनेगी। जिलों में संयोजक के साथ 3 कार्यकर्ता मिलकर 1 प्लस 3 टोली बनेगी। 11 हजार शक्ति केंद्रों के संयोजक इस सदस्यता अभियान के संयोजक होंगे।

31 अगस्त को मप्र के 64871 बूथों सहित देश के 10 लाख बूथों पर संगठन पर्व की कार्यशाला होगी। 22- 23- 24 को जिलों की कार्यशालाएं होंगी। 25 से 27 मंडल कार्यशालाएं होंगी। एक शक्ति केंद्र में 5- 6 बूथ होते हैं ऐसे 11 हजार शक्ति केंद्रों की 31 अगस्त को बूथ कार्यशाला होगी।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img