Monday, April 13, 2026
31.6 C
Bhopal

मैरिज गार्डन के बाहर से भागी दुल्हन और प्रेमी गिरफ्तार:शादी के बाद गहने लेकर हुई थी फरार

टीटी नगर पुलिस ने मैरिज गार्डन के बाहर से प्रेमी के साथ भागने वाली दुल्हन, उसके प्रेमी और एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। तीनों शादी का नाटक कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों से 6 लाख रुपए कीमत के गहने, मोबाइल, दुल्हन का लहंगा-चुनरी और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

ऐसे रची थी साजिश

आरोपी रोशनी सोलंकी (22) और उसका प्रेमी रितिक (23) मालवीय पिछले 5 सालों से रिश्ते में थे। लेकिन पारिवारिक कारणों से उनकी शादी संभव नहीं थी। रितिक बेरोजगार था और उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। उसने अपने दोस्त अरबाज खान (26) के साथ मिलकर नकली शादी का षड्यंत्र रचा। रोशनी ने पहले साजिश में शामिल होने से इनकार किया। लेकिन लालच में आकर वह भी इसमें शामिल हो गई। उसने 18 फरवरी 2025 को भोपाल निवासी आशीष रजक से शादी कर ली। योजना के अनुसार, वह अगले दिन ही फरार होने वाली थी। लेकिन घर में मेहमानों के कारण उसने प्लान बदल दिया। 19 फरवरी को, रिसेप्शन के दौरान रोशनी अपने प्रेमी रितिक और उसके दोस्त अरबाज के साथ स्विफ्ट कार में बैठकर फरार हो गई।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपियों को शुरुआत में आशीष को उम्मीद थी कि रोशनी वापस आ जाएगी, इसलिए उसने चोरी की शिकायत नहीं की। लेकिन जब 10 दिन बीत गए और रोशनी का कोई अता-पता नहीं चला, तो उसने पुलिस को सूचना दी। टीटी नगर पुलिस लगातार आरोपियों पर नजर रख रही थी। जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि आरोपी अयोध्या बायपास के पास मौजूद हैं, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img