Thursday, June 18, 2026
31.4 C
Bhopal

नेता प्रतिपक्ष को 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को मप्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। मंत्री राजपूत ने अपने वकील निखिल रोहतगी के जरिए नेता प्रतिपक्ष को यह नोटिस भेजकर 15 दिनों में जवाब मांगा है।

राजपूत के वकील बोले- मेरे क्लाइंट पर झूठे आरोप लगाए

मंत्री राजपूत के वकील ने अपने नोटिस में लिखा है कि, जिन व्यक्तियों से मेरे क्लाइंट (मंत्री राजपूत) का कोई वित्तीय या व्यवसायिक संबंध नहीं हैं। आपने झूठा और दुर्भावनापूर्वक दावा किया है कि मंत्री गोविंद राजपूत के किसी वीरेश तुभराम और संजय डांडे नाम के व्यक्तियों से वित्तीय संबंध हैं। आपने आरोप लगाया है कि, मंत्री ने इन व्यक्तियों के नामों से पैसों का लेनदेन किया है। ये आरोप पूरी तरह से निराधार है। इनका कोई कानूनी आधार नहीं हैं।

आपने (नेता प्रतिपक्ष) ने दावा किया है कि, मंत्री राजपूत के ओएसडी संजय श्रीवास्तव हैं। श्रीवास्तव के जरिए प्रॉपर्टी में पैसा निवेश किया गया है। ये आरोप गलत हैं कि, श्रीवास्तव मंत्री के ओएसडी हैं। इस तरह नेता प्रतिपक्ष द्वारा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ लगाए गए आरोपों को वकील ने झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर बिना शर्त माफी न मांगने पर 20 करोड़ रुपए बतौर मानहानि के अदा करने को कहा है।

नेता प्रतिपक्ष बोले- नोटिस से डरेंगे नहीं, कोर्ट में भी जवाब देंगे

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री गोविंद राजपूत द्वारा भेजे गए मानहानि के नोटिस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- नोटिस का जवाब भी देंगे और कोर्ट भी जाएंगे। न डरे हैं, न डरेंगे।

जनता जानना चाहती है लूट का संगठित अपराध कैसे हुआ

नेता प्रतिपक्ष द्वारा नोटिस भेजे जाने के मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा- बेहतर यह होगा कि परिवहन विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार से घिरी भाजपा सरकार और उसके परिवहन मंत्री को पहले पूछे गए सवालों और आरोपों का जवाब देना चाहिए। मप्र के साथ पूरे देश की जनता जानना चाहती है कि परिवहन विभाग में लूट का संगठित अपराध कैसे हुआ और अवैध वसूली की बंदरबांट का प्रबंधन कैसे तरह किया गया?

आगे उन्होंने कहा

पिछले 20 साल में भाजपा के 2 मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में 2000 करोड़ से भी ज्यादा की वसूली के आरोप हैं। यदि मध्यप्रदेश सरकार चुप है, तो इसका जवाब प्रधानमंत्री दें। एमपी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता प्रतिपक्ष के साथ है। जब तक सभी सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे, भ्रष्टाचार की इस लड़ाई को हम मिलकर लड़ते रहेंगे।

‘परिवहन घोटाले का सच बजट सत्र में सामने लाएंगे’

मध्यप्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने X पर लिखा- 20 करोड़ रुपए “Operation Lotus” के तहत सरकार गिराने के लिए मिलते हैं, मंत्री जी, ना की सौरभ शर्मा जैसे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए?। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी को मानहानि का नोटिस भेजकर, मोहन सरकार के मंत्री गोविंद राजपूत ने भाजपा की घबराहट पर सरकारी मुहर लगा दी है। परिवहन घोटाले का सच इस बजट सत्र में सामने लाकर रहेंगे।

Hot this week

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

Topics

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img