Wednesday, November 25, 2026
26.1 C
Bhopal

बिना तलाक दूसरी शादी करने वाले व्यवसायी पर FIR

ग्वालियर में एक व्यवसायी ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने न्यायालय में शिकायत की।

मामले में महिला रचना सिंह ने बताया कि उनकी शादी 2007 में ओरैया निवासी दुष्यंत सिंह से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला न्यायालय तक पहुंच गया। इसके बाद रचना अपने पिता नवाब सिंह के साथ रहने लगी।

हाल ही में रचना को पता चला कि दुष्यंत ने नीशू सिंह (बेबी) नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली है। रचना ने इसका विरोध किया और न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई। न्यायालय के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दुष्यंत सिंह, उनकी मां ईश्वरी देवी, दोस्त पप्पू सिंह यादव, दूसरी पत्नी नीशू सिंह और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम ओरैया भेजी गई है। जानकारी के अनुसार, रचना और दुष्यंत के बीच पहले से ही घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी के कई मामले चल रहे हैं।

Hot this week

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

विवाद के बाद पत्नी ने की पति की हत्या, साले और भांजे ने जंगल में फेंका शव

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बगोनिया में...

जबलपुर में मोपेड की डिक्की से 32 लाख रुपये जब्त, दो युवक हिरासत में

जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img