Sunday, June 28, 2026
34.2 C
Bhopal

सीहोर में जमीनी विवाद में जीजा-साले भिड़े

सीहोर जिले के ग्राम चींच में एक जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सरपंच शिव पवार और उनके बहनोई मनोहर पवार के बीच 22 डिस्मिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था, और दोनों पक्षों को जमीन पर न जाने की हिदायत दी गई थी।

तार फेंसिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मनोहर पक्ष के संदीप पवार खेत पर तार फेंसिंग करवा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही सरपंच शिव पवार अपने पुत्र मोहित, दीपांशु, भाई कैलाश, भांजा ब्रजमोहन और कमलेश पवार के साथ मौके पर पहुंचे। शिव पवार ने फेंसिंग रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी झड़प शुरू हो गई।

लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग, तीन घायल

विवाद के दौरान शिव पवार के भाई कैलाश पवार ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मनोहर पवार पर दो फायर कर दिए। एक गोली मनोहर के सीने और दूसरी कंधे में लगी। फायरिंग के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें सरपंच शिव पवार और उनके बेटे मोहित भी घायल हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी दीपक कपूर और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल मनोहर पवार को भोपाल रेफर किया गया, जबकि शिव पवार और मोहित को सीहोर जिला अस्पताल भेजा गया।

एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि मनोहर पवार को कंधे में गोली लगी है और मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img