Sunday, May 10, 2026
31.1 C
Bhopal

बर्थ डे केक लेकर लौट रहे भाई का एक्सीडेंट,मौत:भोपाल में बहन के जन्मदिन की पार्टी से पहले हुआ हादसा, डंपर ने चपेट में लिया

भोपाल के सूखीसेवनिया थाना इलाके में स्थित आमोनी घाट के करीब गुरुवार की रात बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है।

हादसे के समय युवक केक लेकर लौट रहे थे, क्योंकि मृतक की बहन का जन्मदिन था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक प्रेम सिंह पुत्र दातार सिंह (18) निवासी बालमपुर गांव में मजदूरी करता था। उसके घर के पड़ोस में रिश्ते की बहन रहती है। जिसका गुरुवार को जन्मदिन था। रात को घर में उसी के जन्मदिन की एक पार्टी थी, जिसमें केक कटिंग भी की जानी थी। केक लाने का जिम्मा प्रेम को दिया गया।

प्रेम अपने दोस्त प्रकाश उर्फ पप्पू के साथ केक लेने के लिए भोपाल गया। यहां से दोनों दोस्त बाइक से केक लेकर लौट रहे थे। आमोनी घाट के पास उन्हें एक डंपर ने ओवरटेक करते समय चपेट में ले लिया।

आरोपी चालक फरार

हादसे में बाइक चला रहे प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मौके पर ही डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। वहीं घायल पप्पू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img