Wednesday, October 7, 2026
23.2 C
Bhopal

विदिशा में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

विदिशा में शनिवार देर रात लड्डा एजेंसी रोड पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नगरपालिका के दो पार्षद पति घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, वार्ड 23 के पार्षद पति जमुना कुशवाहा और वार्ड 24 के पार्षद पति धर्मेंद्र सक्सेना कृषि उपज मंडी से बाइक पर घर लौट रहे थे। लड्डा एजेंसी रोड पर तेज गति से आई एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जांच जारी पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।

घायल बोले- संभलने का मौका नहीं मिला

घायल जमुना कुशवाहा ने बताया कि पीछे से आई गाड़ी ने इतनी तेजी से टक्कर मारी कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे की खबर मिलते ही अन्य पार्षद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

लड्डा एजेंसी रोड पर लगे एक कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img