Thursday, May 14, 2026
41.1 C
Bhopal

प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत मांगने का मामला

रायसेन में प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत हिनौतिया खालसा की रोजगार सहायक रूकमणि पटेल और उनके पति लक्ष्मण सिंह गुर्जर पर कार्रवाई की गई है।

जगमोहन लोधी ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि रोजगार सहायक के पति ने पीएम आवास स्वीकृत कराने के लिए 28 हजार रुपए की मांग की। इसमें 25 हजार रुपए आवास स्वीकृति के लिए थे। 3 हजार रुपए शौचालय निर्माण की राशि के भुगतान के लिए मांगे गए।

जांच में आरोप सही पाए गए जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने मामले की जांच कराई। शिकायतकर्ता ने राशि लक्ष्मण सिंह गुर्जर को दी थी। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद रूकमणि पटेल की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई। उनके पति लक्ष्मण सिंह गुर्जर को प्राथमिक शाला झामर से निलंबित कर दिया गया।

26 मार्च को दर्ज कराई गई थी शिकायत शिकायतकर्ता ने शिकायत 26 मार्च 2025 को दर्ज कराई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 28 मार्च 2025 को उच्च अधिकारियों ने मामले की समीक्षा की। बुधवार को आरोपों की पुष्टि होने के बाद जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया के द्वारा कार्रवाई की गई।

Hot this week

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

Topics

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img