Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

मुख्यमंत्री जी मेरी पत्नी को सजा दिलाओ:4 बॉयफ्रेंड

ग्वालियर में एक शख्स अपनी ही पत्नी से जान का खतरा बताते हुए बीच चौराहे पर धरने पर बैठ गया है। उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। युवक एक कागज भी दिखा रहा है। उस पर लिखा है –

मुख्यमंत्री जी मेरी पत्नी को सजा दिलाओ। उसने मुझे धोखा दिया है। मेरे बेटे की हत्या की है। मेरी भी हत्या करवा सकती है। देश में पत्नी द्वारा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करवाने के हाल ही में कई मामले सामने आ चुके है। मेरी पत्नी के भी 3-4 बॉयफ्रेंड हैं।

फरियादी युवक का नाम अमित कुमार सेन (उम्र 38 वर्ष) है। वह ग्वालियर के जनकपुरी का रहने वाला है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी के तीन से चार प्रेमी हैं। अभी वह राहुल बाथम नाम के व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही है।

पत्नी ने मेरे बेटे की हत्या करवा दी, मुझे भी डर अमित ने आरोप लगाया कि पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके बड़े बेटे हर्ष की हत्या करवा दी। छोटा बेटा भी पत्नी अपने साथ ले गई है। अमित ने आशंका जताई है कि मेरठ के ‘ब्लू ड्रम हत्याकांड’ की तरह मेरी भी हत्या करवाई जा सकती है, क्योंकि पत्नी का प्रेमी मुझे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरना

अमित के मुताबिक, उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब न्याय नहीं मिला तो वह फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

पुलिस ने कहा- अब तक शिकायत नहीं आई है जनकगंज थाना प्रभारी वीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल उनके पास इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत पहले दर्ज कराई गई है, तो उसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img