Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

इंदौर में स्टूडेंट की मौत में गेमिंग एजेंट पर FIR

इंदौर में एक स्टूडेंट के सुसाइड के करीब 5 महीने बाद पुलिस ने एफआईआर की है। इस मामले में परिवार के बयान लेने पर पता चला कि वह ऑनलाइन गेमिंग की लत में था। जिसमें टॉस्क पूरा करने पर दोगुना रुपए अकाउंट में आता है। लेकिन, इस दौरान टॉस्क के नाम पर उससे रुपए वसूले गए। उसने अन्य लोगों से रुपए लेकर लोगों को दिए।

बाणगंगा पुलिस ने लवकुश विहार निवासी सूर्या लोधी की मौत के मामले में जैमनी कंपनी के ट्रेंडिग एजेंट के खिलाफ धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है। सूर्या ने अक्टूबर महीने में रेलवे ट्रैक पर जाकर जान दे दी थी। पिता उसकी गुमशुदगी लिखाने थाने पहुंचे तो उन्हें बाणगंगा इलाके में एक शव मिलने की बात पुलिस ने बताई। वे मौके पर पहुंचे और शव की पहचान बेटे सूर्या के रूप में की थी।

पुलिस ने भाई निलेश और पिता महेश के बयान लिए। उन्होंने बताया कि सूर्या ने स्नैप चैटिंग के माध्यम से जैमनी नाम की कंपनी में इन्वेस्ट किया था। पहली बार जब दिया गया टॉस्क पूरा कर लिया गया तो उसे दिए गए रुपयों से दुगना पैसा वापस किया गया।

जिसके बाद एजेंट ने यूपीआई के माध्यम से करीबन 1 लाख रुपए जमा कराए। बाद में उसको रुपए वापस नहीं मिले। इसके कारण उसने ऑनलाइन कर्ज ले लिया था। जिसमें उसे कई तरह के कॉल आ रहे थे। इन्हीं बातों से परेशान होकर सूर्या घर से निकला ओर रेलवे ट्रैक पर सुसाइड कर लिया।

इधर, ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग युवक ने जान दी

एक अन्य मामले में लसूडिया में भी अनुराग धारसिया की शिकायत पर पुलिस ने ससुर लीलाधर सोनारतिया निवासी महेश विहार कॉलोनी नानाखेड़ा, साले कच्छू उर्फ आंनद पुत्र लीलाधर और पत्नी तमाश्री के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है। अनुराग निजी कंपनी में काम करता था। उसने जान देने के पहले एक वीडियो बनाया था। जिसमें सभी के द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही थी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img