Sunday, July 5, 2026
31.9 C
Bhopal

थाने में युवक की चोटी उखाड़ी, जनेऊ तोड़ा

मऊगंज में एक युवक की थाने में बेरहमी से पिटाई कर चोटी उखाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि पुलिस ने थाने ले जाकर पट्‌टे से उसे पीटा। चोटी उखाड़ी और जनेऊ तक तोड़ दिया।

घटना ने नाराज ग्रामीणों और ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोमवार को एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर बर्बरता का आरोप लगाते दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर 14 अक्टूबर से आमरण अनशन की चेतावनी भी दी।

पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ की थी FIR दरअसल, शाहपुर के पहाड़ी गांव में रविवार को सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी। घटना के बाद नाराज परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में करीब 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसमें पीड़ित युवक नरेंद्र मिश्रा भी शामिल था।

ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी और कलेक्टर से पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी और कलेक्टर से पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित बोला-घर से उठाकर थाने ले गए पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस उसे घर से उठाकर थाने ले गई। यहां पुलिस के साथ कुछ अन्य लोग मौजूद थे। थाना प्रभारी ने स्टाफ और अन्य लोगों के साथ मिलकर पट्‌टे से पीटा। इससे उसे गंभीर चोटें आई। युवक ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप भी लगाया।

Hot this week

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

​इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

Topics

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img