Thursday, November 19, 2026
13.2 C
Bhopal

CM ने दिया इनोवशन, गवर्नमेंट सर्विस डिलेवरी में एक्सीलेंस अवॉर्ड

मप्र राज्य की स्थापना के 66 साल पूरे होने पर एक नवंबर से सात नवंबर तक प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके समापन के मौके पर सोमवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। शिवराज सिंह ने महाकाल लोक प्रोजेक्ट के सीईओ, इंदौर में 56 दुकान के अध्यक्ष को अवॉर्ड सौंपा।

भोपाल के रविन्द्र भवन में तीन श्रेणियों में ये पुरुस्कार दिए गए। कार्यक्रम में शामिल होने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर पहुंचे हैं। कार्यक्रम में बेटियों को स्तनपान न कराने वाला बयान देने वाले महिला बाल विकास विभाग के ACS अशोक शाह को राज्यपाल, सीएम ने सम्मानित किया।

सरकारी योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छतरपुर, झाबुआ, बड़वानी, निवाड़ी, बुरहानपुर जिले के कलेक्टर और निकायों के अधिकारी सम्मानित किए गए। इनोवेशन की कैटेगरी में पुलिस थानों की रैंकिंग, श्री महाकाल लोक निर्माण, नगर गौरव दिवस जैसे कार्यक्रमों के लिए भी अफसरों को सम्मानित किया गया।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img