Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

CM डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराया, तिरंगा यात्रा का बच्चों ने किया स्वागत

भोपाल में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुरुआत सुबह 10:30 बजे नरेला विधानसभा क्षेत्र में सुभाष आरओबी से हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर यात्रा का आगाज किया। दो बार ओलिंपियन में कांस्य पदक विजेता भारतीय हाॅकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलिंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सीएम ने विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह को सम्मानित किया।

यात्रा में सीएम खुली जीप में सवार होकर हाथ में तिरंगा थामे आगे-आगे चले। कई युवा साइकिल और पैदल भी चले। बारिश में लोगों का जोश कम नहीं हुआ। बरसते पानी में लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते चले। यात्रा का समापन करीब 12 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ओलिंपियन विवेक सागर और अर्जुन अवॉर्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह का स्वागत कर सम्मान किया।

तिरंगा यात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ओलिंपियन विवेक सागर और अर्जुन अवॉर्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह का स्वागत कर सम्मान किया।

बच्चे-बुजुर्ग और युवा शामिल रहे

तिरंगा यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए पहुंचे थे। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल रहे। यात्रा में देशभक्ति गीत गूंजे। इस मौके पर कई स्कूलों, कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी पहुंचे। यात्रा के कारण तीन ओर से ट्रैफिक बंद कर दिया गया।

यात्रा के स्वागत के लिए 101 मंच बना गए थे। यात्रा पर सभी समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वालों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img