Sunday, April 5, 2026
25.1 C
Bhopal

सीएम करेंगे बिजली व वोल्टेज की शिकायतों का रिव्यू

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश में बिजली सप्लाई न होने की शिकायतों और वोल्टेज को लेकर हो रही कम्प्लेन का रिव्यू करेंगे। यह रिव्यू समाधान ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही इस माह के अंतिम सप्ताह में होने वाली समाधान ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना एवं प्रसूति सहायता का रिव्यू करेंगे। साथ ही गृह विभाग की एफआईआर लिखने में देरी संबंधी शिकायतों की समीक्षा की जाएगी।

अप्रैल के अंतिम हफ्ते में होने वाली वर्चुअल बैठक के लिए एजेण्ड तय कर दिया गया है। जिसमें राजस्व विभाग के खसरा ऑनलाइन अपडेट करने में हो रही देरी पर भी चर्चा होगी। साथ ही राजस्व विभाग के नामांतरण एवं बंटवारे से संबंधित प्रकरण भी चर्चा में रहेंगे। ग्रामीण विकास विभाग की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत द्वारा सामग्री खरीदी एवं अन्य भुगतानों से जुड़े आवेदनों की समीक्षा की जाएगी। समाधान ऑनलाइन में लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की नलजल योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं सभी विभागों के सीएम हेल्पलाइन में सौ दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी।

पिछले महीने तहसीलदार समेत कई अफसरों पर की है कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पिछले माह रीवा जिले के एक तहसीलदार समेत छह अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की थी। मऊगंज जिले के नगर पंचायत सीएमओ और सब इंजीनियर को भी सस्पेंड किया गया है।

Hot this week

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

Topics

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img